हत्या के प्रयास के दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जान से मारने का प्रयास करने वाले 2 अभियुक्तों को पल्हना बाजार से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रविवार को राम नरायन सिंह पुत्र स्व.कुंज बिहारी सिंह निवासी भोजपुर पल्हना थाना देवगांव द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि आबादी की जमीन के विवाद को लेकर विपक्षी कैलाश राजभर पुत्र हंसू राजभर, सोनू राजभर पुत्र स्व.कान्ता राजभर, पबारू राजभर पुत्र स्व.रामकिशुन राजभऱ और शशिकान्त उर्फ घूरहू राजभर पुत्र स्व.रामकिशुन राजभर निवासी भोजपुर थाना देवगांव द्वारा अपने-अपने हाथ में लाठी डण्डा गणासी लेकर वादी के घर पर चढ आए और मां बहन की गालियां देने लगे। वादी का भतीजा आदित्य प्रकाश सिंह मना करने लगा तो उपरोक्त लोग जान से मारने की नियत से दौड़ा लिये। जान बचाकर घर में भागा तो उपरोक्त लोग घर में घुसकर जान से मारने की नियत से उसे बुरी तरह मारने लगे जिससे उसके सर में काफी चोटे आयी थी और वह बेहोश हो गया था। उसे बचाने संजय सिंह अभय सिंह व बलिराम सिंह आये तो उपरोक्त लोग उन लोगो को भी बुरी तरह से मारे शोर पर तमाम लोग जुट गये। लोगो को जुटता देख उपरोक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। सोमवार को पुलिस ने उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त कैलाश राजभर पुत्र हंसू राजभर और पबारू राजभर पुत्र रामकिशुन को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *