आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महाराजगंज ब्लॉक स्थित एक इंटर कॉलेज में स्नातक बैठक संपन्न हुयी। अध्यक्षता ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री पं.सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन तथा संचालन संजय कुमार पांडेय ने किया।
मुख्य अतिथि डॉ.संजयन त्रिपाठी ने पुरानी पेंशन की बहाली, तदर्थ शिक्षकों के नियमितीकरण, वित्तविहीन शिक्षकों को अनुदान देने, स्नातकांे को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि स्नातक देश की रीढ़ हैं, इनके रचनात्मक सहयोग से देश प्रदेश की प्रगति होगी। इसके लिए सरकार को इनकी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान देना होगा। विशिष्ट अतिथि हरीश पाठक ने डॉ.संजयन त्रिपाठी का स्वागत करते हुए उन्हें स्नातक निर्वाचन में मत देने की लोगों से अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पं.अनिल कुमार पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अशोक कुमार तिवारी, ध्रुव कुमार मिश्रा, महंत संजय पाण्डेय, हरिगोविन्द तिवारी, शशांक शेखर त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, बंशीधर पाठक, मुन्नू पाण्डेय, संतोष कुमार सिंह सिंह, प्रेम यादव, अमित कुमार पाण्डेय, रितेश पाण्डेय, हरेंद्र यादव, आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार