रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के अबडीहा गांव निवासी सुष्मिता चौहान ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 169वां स्थान प्राप्त करते हुए जनपद और अपने गांव का नाम रोशन किया है। अब वह केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित जीव विज्ञान प्रयोगशालाओं में अपनी शोध और खोज करते हुए देश की वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में अपना कदम बढ़ाएंगी।
धर्म कर्म में अटूट श्रद्धा रखने वाली सुष्मिता का लक्ष्य देश की वैज्ञानिक अनुसंधान की धारा से खुद को जोड़ते हुए एक नया आयाम देना है। पिता डा.चंद्रिका चौहान पुत्री की सफलता से आह्लादित हैं। इसके पहले भी डा.चंद्रिका चौहान की दूसरी पुत्री ने सीएसआईआर नेट जेआरएफ की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर 71वां स्थान प्राप्त करते हुए जनपद और गांव का मान बढ़ाया था। बड़े पुत्र शैलेश चौहान ने भी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली परीक्षा आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर में सफलता प्राप्त की है जो की वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक में विपणन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। सुष्मिता की सफलता पर परिजन समेत ग्रामीणों में भी प्रसन्नता है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा