खेल को खेल की भावना से खेलें खिलाड़ी: डीएम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सुखदेव पहलवान क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चलने वाले दो दिवसीय जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह 2022-23, का उद्घाटन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज द्वारा किया गया तथा मार्च पास्ट की सलामी दी गयी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी महत्व है, इसलिए खेल को खेल की भावना से खेला जाय। इस मौके पर स्कूली बच्चों द्वारा क्रीड़ा शपथ भी लिया गया। उन्होने कहा कि खेल-कूद तथा शिक्षणेत्तर कार्यक्रम का पाठ्य सहगामी क्रियाओं के रूप में एक महत्वपूर्ण स्थान है, इससे बालक, बालिकाओं की शारीरिक अभिवृद्धि एवं विकास के साथ-साथ बौद्धिक, नैतिक, चारित्रिक क्षमता का विकास होता है। स्वयं स्वस्थ होकर अपने परिवार, देश एवं समाज के लिए उपादेय बन जाते हैं, जो शिक्षक उनमें इन गुणों का सृजन करते हैं, वे भी महान हैं। संयोजक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, क्रीड़ा प्रभारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी तहबरपुर राजेश प्रजापति, जिला व्यायाम प्रशिक्षक राम सिंह, उदयराज यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *