आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की जनपदीय कार्यकारिणी का चुनाव पर्यवेक्षक गुप्तेश्वर पाठक की देख-रेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बलवन्त सिंह, जिला मंत्री कृष्ण कुमार सिंह ‘अमित’, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार, रणविजय सिंह, रूपेश प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री अश्वनी कुमार, दुर्गेश कुमार, अजय सोनकर, संगठन मंत्री चन्द्रप्रकाश राय, प्रमोद उपाध्याय प्रचार मंत्री, राजनाथ यादव, बसन्त कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, सम्प्रेक्षक सूर्य प्रकाश सिंह का निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रान्तीय पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह व प्रान्तीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, शैलेश कुमार राम, गजेन्द्र, प्रद्युम्न राय, योगेन्द्र सिंह, आलोक कुमार चौबे, विजय बहादुर सिंह, लल्लन सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार