आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कुश्ती प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी का सेहदा टोल पहुंचने पर फूल मालाओं से स्वागत किया गया। महासचिव मणीन्द्र मिश्र, सचिव मनोज कुमार गौतम एवं अहमद शमसाद ने भी प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी 21 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आजमगढ़ कांग्रेस के जिला शहर पदाधिकारियों, आजमगढ़ कांग्रेस के सभी वर्तमान पूर्व पदाधिकारियों, एआईसीसी पीसीसी सदस्यों ब्लाक न्यायपंचायत पदाधिकारियों सभी फ्रंटल संगठनों विभागों के पदाधिकारियों एवं 2022 का विधानसभा चुनाव लड़े जनपद के सभी कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे और वर्तमान राजनैतिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे। स्वागत करने वालों में कौशल कुमार सिंह मुन्ना, मुन्नू यादव, बेलाल अहमद, मनोज कुमार सिंह, तेज बहादुर यादव, अजीत कुमार राय, रविकांत त्रिपाठी, विवेक राय, मिर्जा शाने आलम बेग, राना खातून, शाहिद खान, रनबहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, रामानंद सागर, अहेमर वकार, किरन कुमारी आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार