लेखपालों का शोषण बर्दाश्त नहीं: राम मूरत

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का मंडलीय सम्मेलन रविवार को सदर तहसील में हुआ जिसमें आजमगढ़ मऊ बलिया जिले के पदाधिकारी व अन्य लेखपाल लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम मूरत यादव व प्रदेश महामंत्री विनोद कुमार कश्यप का स्वागत किया गया।
स्वागत करते हुए आजमगढ़ जिला सहसंयोजक रामप्यारे यादव ने कहा कि तहसील स्तर पर जिला स्तर पर अधिकारियों द्वारा लेखपालों का शोषण किया जा रहा है। आयेदिन किसी न किसी लेखपाल के साथ यह घटना होती है। संयोजक शकील अहमद ने प्रदेश अध्यक्ष को जिले की समस्या से अवगत कराया और कहा कि अगर आप तहसील स्तर के पदाधिकारियों से पूछेंगे तो वह खुद अपनी पीड़ा बयां करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने सबकी समस्या सुना और निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लेखपालों का उत्पीड़न नहीं बर्दाश्त होगा। उसके लिए जिले से लेकर प्रदेश तक हम लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बृजेश श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार यादव, मुन्नालाल, पंकज अस्थाना, पंकज राय, रामानुज श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, राम सुंदर यादव, सुरेश त्रिपाठी, विक्रम सिंह, लव राय, करुणेश्वर कुमार सिंह, सोनू गिरी, अंजनी कुमार तिवारी, दिनेश कुमार, अरविंद कुमार, राहुल तोमर, अजय सिंह, जितेंद्र सिंह, उत्तम सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *