अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवडीह एदिलपुर निवासी रामकुमार साव 40 वर्ष पुत्र रामराज अहिरौला खजुरी बाजार से सब्जी बेचकर घर आ रहा था कि तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। गांव के ही कुछ लोगों द्वारा घायल के परिजनों को जानकारी दी गई। आनन-फानन में परिजन उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतक घर का इकलौता कमाने वाला था जो सब्जी बेचकर अपने घर का खर्चा चलाता था। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। वहीं मृतक के पास चार लड़के हैं। मृतक की पत्नी कंचन सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दुर्घटना के बाद स्थानीय थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने अहरौला थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद