आजमगढ़ साहित्य महोत्सव एवं लिट् फेस्ट का आयोजन मंगलवार को

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आशंसा साहित्यिक समिति के तत्वाधान में आजमगढ़ साहित्य महोत्सव एवं लिट् फेस्ट का प्रथम आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार शर्मा कुलपति, सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय एवं प्रखर आलोचक सदानंद शाही बी.एच.यू. उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी कविता के सशक्त हस्ताक्षर अष्टभुजा शुक्ल करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए आशंसा समिति की अध्यक्ष डा. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद की समस्त साहित्यिक विधाओं को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित है, जिसके अंतर्गत साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को दशरथ सिंह – जे. के. सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। आशंसा समिति के मीडिया प्रभारी अनुराग अंकुर ( युवा कवि ) ने बताया की दो सत्रीय कार्यक्रम के प्रथम सत्र में डा. प्रज्ञा सिंह लिखित पुस्तक इसे कविता की तरह न पढ़िये का विमोचन तथा दूसरे सत्र में कवि सम्मेलन का आयोजन गोल्डेन फार्चुन में किया जाना है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *