मेंहनगर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया) पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों के विरूद्ध चलाए जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मेंहनगर पुलिस ने दस हजार के इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मेंहनगर पुलिस अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में चेकिंग कर रही इसी दौरान मुखबिर सूचना मिली की गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित अभियुक्त लालचंद राजभर पुत्र दुबरी राजभर निवासी खजुरी रोडवेज बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहा है और कहीं भागने की फिराक में है। शीघ्रता किया जाय तो गिरफ्तार किया जा सकता है। मुखबिर की सूचना पर विश्वास कर पुलिस बताये हुए स्थान पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी व दस हजार रुपये का इनामी था। इनका एक संगठित गिरोह है। इनका जनता में इतना भय व आतंक व्याप्त है कि सहज रूप से कोई व्यक्ति गवाही देने का साहस नहीं कर पाता है। उक्त गिरोह ने विगत 16 अक्टूबर 2020 को कटात नहर पुलिया के पास पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया था तथा पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के कब्जे से दो मोटर साइकिल एक अदद तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर व एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस 315 बोर जिंदा कारतूस थाना में मुकदमा सुसंगत धारा में पंजीकृत किया गया है।
रिपोर्ट-धीरज तिवारी