लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक ने खुद को गोली मार कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना के समय वह दिल्ली में अपने मित्र के यहां रूका हुआ था।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मनोज विश्वकर्मा धारा 363 आईपीसी के एक मामले में विवेचना के लिए हरियाणा प्रान्त गया था। इसी दौरान रात्रि एक बजे के करीब इसने दिल्ली में अपने दोस्त के घर कमरे के अन्दर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दिल्ली पुलिस को इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी है। अगली कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है और एसएचओ देवगांव को एक टीम के साथ मौके पर रवाना कर दिया गया है। दिवंगत के परिजनों को भी घटना के बावत सूचना दे दी गयी है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी