सहायक पुलिस अधीक्षक ने थाने में की बैठक

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सहायक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्थानीय थाना परिसर में क्षेत्र के संभ्रान्त लोगों, पत्रकारों सहित पुलिस विभाग की एक गोष्ठी थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह की देखरेख में आहूत की। श्री अवस्थी द्वारा पुलिस बीट, शस्त्रों की जानकारी सहित अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए सीसी टीवी अवश्य लगाने सहित आदि बिन्दुओं पर वार्तालाप कर उपस्थित लोगों से सुझाव मांगा।
पूर्व प्रधान अमिलो शमसुद्दीन ने बताया कि यहां पुलिस विभाग के समस्त लोग बहुत ही अच्छे ढंग से अपने दायित्वो का निर्वाहन कर रहे हैं। श्री अवस्थी ने कहा कि कानून व्यवस्था के नियमों से इतर कोई भी कार्य नहीं किया जाएगा और थाने के ग्रुप में आप लोग सुझाव दें। अगर आप लोगों को यह महसूस हो कि सूचना गोपनीय तरीके से हो तो आप किसी भी सयम जानकारी साझा कर सकते हैं। मेरा प्रयास होगा कि पुलिस और जनता के आपसी सामन्जस्य सही हों। उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम आ गया है इस समय आप और पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। आप लोग अपने घरों सहित दुकानों में सीसी टीवी कैमरा रोड के हाशिए पर अवश्य लगाए। इस अवसर पर राजीव कुमार सिंह चौकी प्रभारी, गोपाल जायसवाल, डा.राजकुमार, विनीत कुमार दुबे, योगेंद्र मौर्य, शमसुद्दीन पूर्व प्रधान, हाजी जमाल, हरिबंश चौहान, दानिश पूर्व महा प्रधान आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *