आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को स्वाथ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाली सामाजिक संस्था तमसा फाउंडेशन के तत्वाधान में एक फ्री हेल्थ चेकअप एवं दवा वितरण का कार्य जनपद के छोटी हरैया स्थित अर्पित फार्मा के कैंपस में किया गया।
चिकित्सा शिविर में डॉक्टर जेके भार्गव की देखरेख में अनुभवी मेडिकल टीम द्वारा लगभग 150 से ज्यादा क्षेत्रीय मरीजों की जांच कर दवाओं का वितरण किया गया, जिसमें लगभग आधे दर्जन अनुभवी मेडिकल स्टाफ की टीम बेहतर तरीके से जांच कर आए हुए मरीजों से बेहतर खानपान एवं जीवन शैली को लेकर के सुझाव देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार