गांव सरकार लागू नहीं तो सरकार को उखाड़ फेकेगें-चन्द्रभूषण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गांव सरकार व गांव सप्त क्रान्ति के लिए नैतिक पार्टी व भारत परिषद का अन्न जल संकल्प अभियान को लेकर महासम्मेलन का आयोजन रविवार को सकुशल सम्पन्न हो गया। महासम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्षता बेचू यादव प्रदेश महासचिव भारत परिषद व संचालन सुरेश यादव जिलाध्यक्ष ने किया।
महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रभूषण पाण्डेय ने कहा कि जब पूरा देश, पूरा व्यवस्था संविधान से चल रहा है तो उसी संविधान में गांव सरकार की भी व्यवस्था दी गई है लेकिन आजादी के 75 वर्ष से यह तीसरी व्यवस्था गांव सरकार लागू क्यों नहीं हो रही है। सिर्फ राजनैतिक रोटियां इस मामले में राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। वहीं गांव की जनता राज्य सरकारों की गुलाम बनकर अपनी जिंदगी को काट रही है। महासम्मेलन के माध्यम से संकल्पि हो कि यदि गांव सरकार लागू नहीं होता है तो आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में हम लोग मोदी सरकार उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मूलचन्द चौहान ने कहा कि लम्बे समय से गांव सरकार लागू किये जाने की मांग की जा रही है लेकिन सरकार इसको लागू न कर सिर्फ राजनैतिक लाभ लेने का काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश महासचिव बेचू यादव ने कहाकि 75 वर्षों नेता पार्टियां व सरकारें गांव सरकार को छिपाती चली आ रही है। लेकिन हम लोगा गांव गांव जाकर जनता के बीच गांव सरकार के अधिकार व 29 विभाग की जन जागृति करा रहे है और केन्द्र व राज्य सरकारों से मांग कर रहे है कि जब संविधान के अनुच्छेद 243(6) में गांव सरकार को 29 विभाग का अधिकार दिया गया है तो पंचायती राज एक्ट की धारा-15 लागाकर गांव को गुलाम क्यों बनाया गया है। क्यों नहीं गांव सरकार लागू हो रहा है। जब तक पंचायती राज एक्ट की धारा 15 समाप्त नहीं होगी तब तक गांव सरकार लागू नहीं होगी। इसलिए धारा-15 सरकार तत्काल समाप्त करें। इस अवसर पर धनंजय चौबे, राजेश यादव, अभिनन्दन यादव, राणा प्रताप सिंह, विजय नरायन यादव, बैजनाथ राव, सुरेश यादव, मन्नू यादव, सुभाष यादव, रामप्यारे यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *