अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बांसेपुर डडवा गांव के सिवान में रविवार को गन्ने के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग लगने से लगभग 3 बीघा गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई।
अन्नदाता रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात कारणों से गन्ने के खेत में आग लगी है। मेरे द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची तथा स्थानीय लोगों द्वारा जब तक किसी तरह से आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। हल्के के लेखपाल द्वारा जांच की गई है, प्रशासन से कुछ मदद मिल जाय तो अच्छा होगा। क्योंकि गन्ने की फसल में काफी लागत लगाया था। पास में स्थित ट्यूबेल व मंडई भी जलकर खाक हो गयी। पीड़ित ने बताया कि लगभग 2 लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है।
रिपोर्ट-आशीष निषाद