आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अंबिका सेवा संस्थान के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय को रविवार को बिंद्रा बाजार स्थित संस्था के कार्यालय पर माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ने कहा कि अंबिका सेवा संस्थान सामाजिक संगठन निरंतर जनहित का कार्य कर रही है जिसकी हम सभी लोग जितनी भी सराहना करें उतनी कम है। कोरोना काल में सबको राशन वितरण करने का कार्य, क्षेत्र के गरीब असहाय को आर्थिक मदद देने का कार्य, मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच त्यौहार मनाने का कार्य, मलिन बस्ती के घर के छोटे बच्चों को शिक्षा देने सहित अनेक ऐसे कार्य संस्था जो कर रही है उसके लिए हम संस्था के प्रभारी अध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय को धन्यवाद देते हैं। इस मौके पर राहुल कुमार पाण्डेय, देवेश उपाध्याय, लकी श्रीवास्तव, बंटी शर्मा आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार