संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सरायमीर पुलिस ने चोरी की बाइक व अवैध असलहा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। उसके विरूद्ध आधा दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
सरायमीर पुलिस रविवार को क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस कर्मियो को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम वसीम पुत्र मुस्तफा निवासी इस्लामपुर, बसारतपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ बताया। जामा तलाशी में उसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने उसे संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया।
रिपोर्ट-राहुल यादव