रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय सांस्कृतिक सहयोग एंव मैत्री संघ इस्कफ़ उत्तर प्रदेश राज्य सम्मेलन श्री रामानंद सरस्वती पुस्तकालय जोकहरा में भाग लेने आये नेपाल के सदस्यों ने क्षेत्र के पंदहा गांव स्थित राहुल सांकृत्यायन की जन्म स्थली पर भ्रमण कर उनकी जन्म स्थली को नमन कर अभिभूत हुए।
जनपद के जोकहरा में सांस्कृतिक मित्रता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में नेपाल से तीन सदस्यीय टीम ने प्रतिभाग किया। रविवार को वापसी की यात्रा में राहुल सांकृत्यायन की जन्म स्थली पंदहा पहुंचे। यहां राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा पर नमन किया और जन्म स्थली पर पहुंचने पर काफी प्रसन्न नजर आये। नेपाल भेरी साहित्य समाज से जुड़े हरिप्रसाद तिमिलसिना और मीना बराल ने राहुल की प्रतिमा के सामने खड़े होकर महान यायावर के जन्मस्थान की मिट्टी को माथे लगाया। उन्होंने कहा कि हम नेपाल से आज़मगढ़ राहुल जी की जन्मस्थली पर आकर धन्य हो गये। हम राहुल की यायावरी के जरिये इस मैत्री को और आगे बढ़ाएंगे। इनकी यात्रा पर साहित्यकार जितेन्द्र हरि पांडेय ने कहा कि महान यायावर ने अपने बृतांतों में दुनियां के आयामो को देखा, परखा, उनकी जन्म स्थली पर सख्सियत का आगमन एक सांस्कृतिक मित्रता की ओर बढ़ावा देगा।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा