मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अमजद अली इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदपुर में स्काउट गाइड का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का रविवार को समापन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ जमाल अमजद मौजूद रहे। प्रशिक्षण में मो.साजिद, जयंत कुमार पाठक, गौतमी चौहान और सोनी पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
सर्वप्रथम आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं प्रशिक्षकों द्वारा समस्त स्काउट और गाइड को दीक्षा दी गयी। तत्पश्चात स्काउट और गाइड ने अपने पाक कला का प्रदर्शन किया जिसका निरीक्षण प्रबंधक डॉ.जमाल अमजद, प्रधानाचार्य अतुल राजिक, कार्यक्रम संयोजक आलोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। अमजद अली स्काउट दल को प्रथम स्थान और अनावरी गाइड दल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। डॉ.जमाल अमजद ने कहा कि स्काउट वर्दीधारी संस्था है जो अपने हित का कभी ध्यान नहीं देती। इसके लिए दूसरों की सहायता और सहयोग आवश्यक है। जयंत कुमार पाठक ने कहा कि यदि स्काउट और गाइड अपने जीवन में सच्चरित्र, अनुशासन एवं नियम का पालन करें तो उनके यही गुण उनकी पहचान बनेंगे और लोगों के लिए अनुकरणीय होगा। प्रधानाचार्य अब्दुल राजिक ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मिठाई लाल यादव, जमीर अहमद, एजाज अहमद, जफर आलम, ओपी मिश्रा, लुकमान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव/एसपी यादव