स्काउट, गाइड प्रशिक्षण शिविर संपन्न

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्री महंत रामाश्रय दास राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा में तीन दिवसीय स्काउट, गाइड शिविर का आयोजन 10 नवंबर से 12 नवंबर तक किया गया।
जिला संगठन आयुक्त स्काउट अवधेश यादव एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) सुनीता देवी के नेतृत्व में बालक बालिकाओं को सेवा और समर्पण भाव जगाने के साथ उन्हें सुसंस्कारित बनाने और भावी जीवन की चुनौतियों से मुकाबला करने में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। आपदा एवं आवश्यकता पड़ने पर सभी स्काउट, गाइड को सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का निर्देश दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर में टोली की भूमिका एवं इसकी विशेषताओं से बच्चों को अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि यही विशेषता उन्हें अन्य संगठनों से अलग पहचान प्रदान करती है। बच्चों को विभिन्न प्रकार के टेंट का निर्माण कार्य एवं गांठ, फांस और बंधन तथा प्राथमिक चिकित्सा आदि का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। अंतिम दिवस पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया एवं बच्चों को दीक्षा दी गयी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, परमहंस कुंवर, अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश राय, रविंद्र वर्मा, रामबुझ यादव, अंगद मौर्य, महातम यादव, अरुण कुमार राय, सेतबान राय आदि उपस्थित थे।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *