सड़क सुरक्षा पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। श्रीकृष्ण गीता राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लालगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान सड़क सुरक्षा पर बातचीत, चित्र निर्माण, क्विज और निबन्ध लेखन का कार्यक्रम 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक आयोजित किया गया। शुक्रवार को महाविद्यालय के स्काउट गाईड इकाई के नेतृत्व में आजादी और सड़क सुरक्षा से संबंधित एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.ऋषिकेश सिंह ने विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों को बताया कि आज हम जिस आजाद भारत में रह रहे हैं उसे आजाद कराने में बहुत बड़ी कुर्बानिया देनी पड़ी। इसमें उन लोगों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही जिनका आज कोई नाम तक नहीं जानता। इसलिए हमारा यह दायित्व है कि हम अपने कार्य व्यवहार को ऐसा रखें ताकि हमारी आजादी अक्षुण्ण रह सके और आने वाली पीढ़ियों को आजाद भारत की शानदार सौगात मिलती रहे। उन्होंने सड़क सुरक्षा को गम्भीर विषय बताया। प्रो.सिंह ने कहा कि लोग प्रशासनिक दबाव तथा जुर्माना की व्यवस्था के बावजूद भी सीट बेल्ट और हेलमेट आदि नहीं लगाते। अब यातायात के कानून काफी कड़े कर दिये गये हैं। यह कार्यक्रम रोवर्स प्रभारी डॉ.योगेश दयालु सिंह व रेंजर्स प्रभारी डॉ.दीपमाला मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.पूनम तिवारी तथा डॉ.अतुल कुमार यादव ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *