माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में सिंगल यूज़ पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के तहत शुक्रवार को नायब तहसीलदार फूलपुर सुशील कुमार और अधिशासी अधिकारी माहुल दिनेश चंद्र आर्य द्वारा दर्जनों दुकान पर छापेमारी किया गया। औचक छापेमारी के दौरान 30 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन ज़ब्त करने के साथ करीब 25000 रुपए जुर्माना भी लगाया गया ।
प्रतिबंधित पॉलिथीन की रोकथाम के लिए नगर पंचायत माहुल में नायब तहसीलदार सुशील कुमार और नगर अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। औचक छापेमारी से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान नगर के तीन दुकानो से लगभग 25 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन ज़ब्त किया गया और 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया। छापेमारी की जानकारी होने पर बाक़ी दुकानदारो ने अपनी अपनी दुकान से प्रतिबंधित पॉलिथीन हटा दिया व शटर गिराकर गायब हो गए। इस दौरान माहुल चौकी की पुलिस व नगर पंचायत के कर्मचारी नीरज मौर्य, प्रभाकर यादव, राम विजय, सुरेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह