नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद व गोपनीयता की शपथ

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बार एसोसिएशन का शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह अधिवक्ता भवन में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मैं बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रण विजय राय उर्फ मनोज राय जो कहेंगे वह निर्माण में अपनी निधि से करायेंगे। किसी भी अधिवक्ता को इलाज के लिए जो निधि की आवश्यकता होगी, हम करेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कि डबल इंजन की सरकार से देश और प्रदेश में दुगनी रफ्तार से विकास कार्य चल रहा है। कार्यक्रम में एल्डर कमेटी के चेयरमैन सूर्यभान गिरी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणविजय विजय राय को शपथ दिलायी। उसके बाद अध्यक्ष ने अपने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उपजिलाधिकारी निजामाबाद रवि कुमार, तहसीलदार राजीव कुमार, थाना प्रभारी निजामाबाद दिनेश कुमार यादव का नवनिर्वाचित बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अंगवस्त्रम और माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर मिठाई लाल, प्रेम प्रकाश राय, मनोज यादव, महेन्द्र पांडेय, कमलेश राम, जयराम उपाध्याय, गगन कश्यप, खलिकुज्ज्मा, रामआसरे चतुर्वेदी, डॉ. शाहनवाज खान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय व विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय तथा संचालन सन्तोष गौड़ ने किया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्र नाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *