श्रीराम जानकी मंदिर की रखी गयी आधारशिला

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महर्षि दुर्वासा क्षेत्र इब्राहिमपुर भीमल पट्टी गहजी बाजार में भव्य श्री राम जानकी मंदिर की आधारशिला रखी गयी। इब्राहिमपुर गहजी निवासी रविशंकर सिंह, अभिषेक सिंह, वीरभद्र सिंह के पूर्वजों द्वारा धर्म कार्य को बढ़ावा देते हुए अपनी पैतृक संपत्ति को ठाकुर जी के नाम कर दिया था। पूर्वजों के त्याग, समर्पण के भाव को धरातल पर उतारने का कार्य उनके वंशजों द्वारा शुक्रवार को श्री राम जानकी मंदिर की आधारशिला रख कर किया गया।
महामंडलेश्वर मौनी बाबा के परम शिष्य जय प्रकाश सिंह तथा भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री श्रीकृष्ण सिंह ‘किशन भैया’, असिस्टेंट प्रोफेसर अवनीश सिंह, ओमकार, आईटीआई के प्रबंधक तुषार सिंह, डॉ.चंद्रभान सिंह द्वारा नींव की 5 ईंट रखकर मंदिर का शिलान्यास किया गया। युवा मोर्चा जिला महामंत्री किशन भैया ने बताया कि कई जन्मों के पुण्य उदय होने के बाद परिवार में इस तरीके की सद्बुद्धि आती है। इस परिवार द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर के निर्माण का सपना हम सब का सपना है। कार्यक्रम के अंत में 500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर पुजारी राजेंद्र पाठक, बजरंगी पाठक, सहित विनीत पाठक, चंद्रशेखर, रेवती रमण पांडेय, जगन्नाथ बरनवाल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *