अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलने का काम किया जाएगा : सुजीत
डीडीयू नगर (सृष्टि मीडिया)। भामाशाह भारतीय जन पार्टी ने चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से संतोष कुमार गुप्ता को पार्टी का अधिकृत चेयरमैन प्रत्याशी घोषित किया।

बतादें, दानवीर भामाशाह के नाम से जन्मी भामाशाह भारतीय जन पार्टी बनिया समाज की आवाज बनने का एक कदम है। बनिया समाज को शिखर पर पहुंचाने के उद्देश्य के साथ ही दलितों, अल्पसंख्यकों, पिछड़ों पुरजोर समर्थन प्राप्त कर रही है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत गुप्ता ने कहा कि नगर महापालिका, नगर पालिका व नगर निगम ऐसा कार्यालय है जहाँ अव्यवस्था के कारण आमजन को काफी भागादौड़ी करनी पड़ती है। अपने प्रत्याशी के जीत के बाद इस अव्यवस्था को सुव्यवस्था में बदलने का काम किया जाएगा। चेयरमैन प्रत्याशी घोषित करने के दौरान ‘बीबीजेपी’ के राष्ट्रीय सचिव संदीप जायसवाल, राष्ट्रीय संरक्षक राम प्रकाश साहू, जिला अध्यक्ष अरुण गुप्ता, संजय गुप्ता, धर्मेंद्र पाठक, बिंदेश्वरी प्रसाद गुप्ता, रामकरण गुप्ता, चंद्रभानु गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।