फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटार निवासी अमित सिंह पुत्र विंध्याचल सिंह से बीते 3 अक्टूबर को शाहगंज जौनपुर निवासी कुछ लोगो से वाहन से कीचड़ चले जाने के बाद हुए विवाद में अमित के साथ मारपीट फावड़ा से प्रहार किया गया था। गम्भीर अवस्था में उसे इलाज के लिए लखनऊ भर्ती किया गया था। इस संबंध में 6 अक्टूबर को पिता विन्ध्याचल सिंह द्वारा फूलपुर कोतवाली में 6 ब्यक्तियों के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमे मुकदमा पंजीकृत कर दो ब्यक्तियों को गिरफ्तार कर के जेल भेज दिया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान सोमवार की शाम घायल अमित सिंह की मौत हो गयी। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय