आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर शहर के पहाड़पुर मोहल्ला स्थित श्री कृष्ण गौशाला में मंगलवार को हवन पूजन एवं गौ माता का पूजन का कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया गया।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने गौ माता का पूजन किया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा वरिष्ठ कार्यसमिति प्रदेश सदस्य एवं पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव तथा सुदर्शन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अभिषेक जयसवाल दीनू प्रमुख समाजसेवी, कैलाश प्रसाद गोंड़, राजेंद्र यादव प्रबंधक सर्वाेदय पब्लिक स्कूल, विजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, सुधीर सिंह, भोलानाथ जालान, मनोज खेतान, देव प्रकाश बैरसिया, इनरव्हील क्लब रुचि अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, चंदन सिंह, पति राम यादव, कल्पनाथ सिंह, अशोक आदि ने गौ माता का पूजन किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार