एसपी ने खोली 21 की हिस्ट्रीशीट

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शनिवार को 21 अपराधियों को चिन्हित करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बरदह थाना प्रभारी की आख्या रिपोर्ट के आधार पर अवैध असलहा फैक्ट्री का संचालन करने वाले जमुआवां ग्राम निवासी ओम प्रकाश मौर्य पुत्र रामदरश मौर्य की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके विरुद्ध कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। महराजगंज थाना क्षेत्र के कुड़ही ग्राम निवासी संजय यादव पुत्र उदयभान यादव तथा इसी क्षेत्र के दसराजपट्टी ग्राम निवासी दुर्गा उर्फ मुलायम उर्फ बब्लू सिंह पुत्र स्व.विरेन्द्र सिंह के साथ ही देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटौली निवासी माजिद पुत्र एखलाक एवं बैरीडीह ग्राम निवासी नदीम अहमद पुत्र खालिद पर भी पुलिस ने अपनी नजर गड़ा दी है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह ग्राम निवासी सहाबुद्दीन उर्फ सहाबू पुत्र इदरीस, दिलशाद पुत्र मुख्तार, इस्तियाक अहमद पुत्र नौसअली, शमशेर पुत्र शमसाद, फरहान पुत्र अफसार,कामरान पुत्र मुमताज तथा कटौलीकला निवासी वाजिद पुत्र एखलाक, तरवां क्षेत्र के हैबतपुर डुभांव निवासी इस्तियाक पुत्र स्व. समसुद्दीन, सरवर उर्फ मो. रफीक पुत्र स्व.मोहम्मद सुल्तान, मोबिन पुत्र बिस्मिल्लाह, रियाज उर्फ भोभल पुत्र जलील, मोहम्मद अकरम पुत्र शरीफ, बरदह क्षेत्र के नुआवां ग्राम निवासी मोहम्मद माजीद पुत्र नवाब खां एवं खम्हौली निवासी शादाब पुत्र एखलाक, दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी आरिफ उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल रऊफ तथा फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी इसराफ उर्फ काले खां पुत्र इसरार गोवध मामले में शामिल हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *