पद से नहीं दायित्व बोध से होती है पहचान: विनोद राय

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई। जिसके मुख्य अतिथि लालगंज लोकसभा के संयोजक विनोद राय और विशिष्ट अतिथि फूलपुर पवई विधानसभा के प्रभारी घनश्याम पटेल रहे।
कार्यकर्ता बैठक में आगामी लोकसभा के चुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन दिलीप सिंह और अध्यक्षता लालगंज के उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए विनोद राय ने कहा कि कोई भी पद बड़ा या छोटा नही होता दायित्व का बोध ही उसे महान बनाता है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए लग जाय। विशिष्ट अतिथि घनश्याम पटेल ने कहा कि चाहे वह प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम हो या फिर मतदाता पुनरीक्षण कार्यकर्ता अभी से लग जाय। इस मौके पर गोरखपुर क्षेत्र के युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रानू प्रताप राना, हरिकेश गुप्ता, शशिकान्त पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, विष्णु कांत पाण्डेय, सैफ रिजवी, सूरज अग्रहरी, राममनि यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *