कई लोगों ने ग्रहण की भागीदारी पार्टी की सदस्यता

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के इटौरी खालिसपुर में भागीदारी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। बतौर मुख्य अतिथि भागीदारी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महेशचंद्रा प्रजापति और प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रजापति मौजूद रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कई नए लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। सुनील प्रजापति को पूर्वांचल का प्रभारी नियुक्त किया गया और बृजेश प्रजापति को आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया। कार्यक्रम के बीच बीच मे अनिल भोजपुरिया व आरती भारद्वाज ने गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को संगीतमय बनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रजापति ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हम लोग पूरे देश में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं और अपने साथ लोगों को जोड़ रहे हैं। आने वाले समय में भागीदारी पार्टी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी और चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर दूधनाथ प्रजापति, रामरखवारे प्रजापति, रामदीन प्रजापति, रघुनाथ प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन भागीदारी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हरिबदन प्रजापति ने किया।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *