आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए थाना अहरौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध असलहा व कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
अहरौला पुलिस केदारनाथ पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन अभियुक्त शिवाकान्त गोंड़ पुत्र नरायन लाल गौड निवासी इकरामपुर थाना सिधारी, जयसिंह गोंड़ उर्फ बोदू पुत्र रामबचन निवासी जफरपुर सुकरौली थाना जैतपुर अम्बेडकर नगर व अभिषेक यादव पुत्र रूदल यादव निवासी सोढ़री कोलपुर थाना तहबरपुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। अभियुक्त जयसिंह गोंड़ उर्फ बोदू पुत्र रामबचन के कब्जे से एक अदद नाजाय़ज तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव