आसमान छू रहे सब्जियों के दाम

शेयर करे

मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चालू माह में बेमौसम बरसात के चलते सब्जियों के दामों में काफी बढ़ोतरी नजर आ रही है। मंडियों में सब्जियों की आवक कम हो गई है। 15 दिन पूर्व जिन सब्जियों के भाव 40 रुपए थे वह सीधे 60 रुपए प्रति किलोग्राम की भाव से बिकने लगी है। इस मंहगाई से आमजन सबसे ज्यादा परेशान है।
सब्जी विक्रेता अलाउद्दीन, संजय मौर्य और रतन ने बताया कि बेमौसम बारिश से सब्जियों के दाम में तेजी से उछाल आया है। आगामी एक माह तक इसके दामों में कमी आने का कोई आसार नजर नहीं आ रहा है क्योंकि ठंड वाली सब्जियां भी तैयार ही नहीं हुई हैं। इधर बरसात होने से अधिकतर किसानों के सब्जियों के पौधे सड़ने लगे। किसानों की मानें तो पहले की तुलना में क्षेत्रों से इस समय काफी कम सब्जी निकल रही है जिसके कारण मंडियों में मांग के अनुरूप सब्जी बहुत कम पहुंच रही है जो सब्जियां पहुंच भी रही हैं तो वह ऊंचे दामों पर बिक रही हैं। आलू प्याज बैगन करेला भिंडी टमाटर आदि के भाव में 20 -30 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्रभाव सीधे आम जनमानस पर पड़ रहा है। उनके थाली से सब्जियों का जायका गायब हो रहा है।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *