शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कोतवाली परिसर में धनतेरस, दीपावली एवं डाला छठ की तैयारी को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गयी। इस दौरान त्योहारों की तैयारी और शांति व्यवस्था बनाये रखने को लेकर क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिकों से विचार विमर्श किया गया।
फूलपुर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में धनतेरस, दीपावली और डाला छठ की तैयारी पर क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों एवं आयोजकों से कोतवाल अनिल सिंह ने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी लिया। कोतवाल ने कहा कि दीपावली और डाला छठ पर फूलपुर नगर 5 जगहों पर और ग्रामीण क्षेत्रो में 28 जगहों पर मूर्ति स्थापित किया जाता है। फूलपुर नगर और ग्रामीण इलाकों में कुल 33 जगहों पर मूर्ति स्थापित किया जाता है। सभी आयोजक अपनी अपनी जिम्मेदारी के अनुसार शांति और सुरक्षा में सहयोग करें। कही भी किसी ढंग की समस्या हो तत्काल अवगत करायें। किसी से वाद विवाद की स्थिति न बनने दे। पुलिस हर जगहों पर तैनात रहेगी। सार्वजनिक स्थानों और भीड़ भाड़ क्षेत्रों ने पटाखा न फोड़े। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर न फैलायें, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सुरेन्द्र बहादुर यादव, अजय जायसवाल, पंकज पांडेय मानिक चंद सेठ, राजेश मोदनवाल, नदीम शेख, प्रदीप भारती सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *