भारी बारिश को देखते हुए राहत शिवरों को सक्रिय रखने के निर्देश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने प्रदेश के अन्य जनपदों में हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत जनपद के संभावित बाढ़ क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव में राहत शिविरों एवं बाढ़ चौकियों को तत्काल सक्रिय कर दिया जाऐ। उन्होंने उप जिलाधिकारी सगड़ी को निर्देश दिया कि जिला पंचायत राज अधिकारी से संपर्क कर शिविरों की साफ-सफाई, रहने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय सुनिश्चित कर ली जाए।
जिलाधिकारी ने ये निर्देश सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बाढ़ की संभावित स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि बाढ़ से प्रभावित गांवों क्षेत्रों में एलर्ट जारी कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि लाउडस्पीकर के माध्यम से नागरिकों को सतर्क रहने के लिए अनाउंस कर दिया जाय। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार नाव एवं लाइफ जैकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि राहत शिविरों में पर्याप्त खाने की व्यवस्था, पानी और शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि राहत शिविरों में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें तथा आवश्यकता अनुसार जनरेटर भी मंगा लें। उन्होंने कहा कि आपात परिस्थिति में नागरिकों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने के लिए ट्रैक्टर की भी व्यवस्था कर ली जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ से रेस्क्यू के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को ही लगाया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के पशुओं जानवरों की भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए भूसा, चारा आवश्यकतानुसार संरक्षित कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से संपर्क कर सभी पशुओं का टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रधान एवं कोटेदार आपस में समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य राजस्व अधिकारी जेपी सिंह, अपर जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. इंद्र नारायण तिवारी, एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *