आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रमा चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निःशुल्क कैम्प का आयोजन रविवार को नगर के नरौली स्थित रमा मल्टी स्पेशियालिटी हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर में किया गया।
स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एमडी डा.खुशबू सिंह ने कहा कि वर्तमान में मौसम बदल रहा है, जिसमे लगातार कई तरह के बदलाव हो रहे हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहे रमा परिवार सभी को स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। महिलाएं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठायें ताकि जच्चा-बच्चा दोनों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। रमा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक डा.अमित सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य पूर्वांचल के लोगो तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। लम्बे समय समय से प्रत्येक माह के 9 तिथि में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिससे हजारों लोग अब तक लाभांवित हो चुके है। हास्पिटल के व्यवस्थापक अविनाश सिंह ने बताया कि हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे से 4 बजे तक सेवाओं का लाभ उठा सकते है। इस अवसर पर गौरव सिंह, श्रीकांत, नागेन्द्र मौर्य, सीमा, अनीता, गीता, संजू यादव सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार