आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ के माता रमाबाई मैदान में आयोजित होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आजमगढ़ में भीम आर्मी एवं एएसपी (कांशीराम) की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिसमें आजमगढ़ मंडल एवं जनपद से अधिक से अधिक संख्या में लोगों और कार्यकर्ताओं के महारैली में पहुंचने की अपील की गई। साथ ही जनपद में रैली की तैयारियों की जानकारी भी साझा की गई।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि 26 नवंबर को लखनऊ के माता रमाबाई मैदान में आयोजित इस ऐतिहासिक महारैली को एएसपी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे। इस दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी विशेष आह्वान किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य रूप से एडवोकेट ए.के. आनंद, मंडल प्रभारी भाईचारा ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित महारैली में बड़ी संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर अमीरचंद यादव मंडल प्रभारी भाईचारा, धर्मवीर भारती जिलाध्यक्ष एएसपी (कांशीराम) आजमगढ़, शेषनाथ राव जिला संयोजक भीम आर्मी, अख्तर अली पूर्व प्रत्याशी निजामाबाद, एडवोकेट जनार्दन मंडल प्रभारी लीगल सेल, रमेश चमार पूर्व जिलाध्यक्ष सहित भीम आर्मी एवं े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार