कांग्रेस की संविधान रक्षा यात्रा गुरुवार को

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के निर्देशानुसार संविधान दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘संविधान रक्षा यात्रा’ के संबंध में सोमवार को जिला कांग्रेस कार्यालय आजमगढ़ में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता को जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने संबोधित किया। इस दौरान आजमगढ़ के कोऑर्डिनेटर घनश्याम सहाय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और नागरिक अधिकारों की आधारशिला है। आज संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी हैं। ऐसे समय में संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
उन्होंने बताया कि 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘संविधान रक्षा यात्रा’ का उद्देश्य एक वोट की बुनियाद पर खड़े भारत के प्रजातंत्र और संविधान को बचाने का संकल्प जन-जन तक पहुंचाना है। कांग्रेस पार्टी संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा तथा सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कोऑर्डिनेटर घनश्याम सहाय ने भी संविधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक के अधिकारों, सम्मान और समान अवसरों की गारंटी है। इसकी रक्षा के लिए व्यापक जनभागीदारी और जागरूकता आवश्यक है।
इस मौके पर राजाराम यादव, राहुल राय, रामगणेश प्रजापति, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीशचंद्र चतुर्वेदी, विपिन कुमार पाठक, बेलाल बेग, दिनेश यादव, मो. आमिर, शीला भारती, प्रेम चौहान, नरेंद्र सिंह, मूलचंद चौहान, सुनील सिंह, नजम शमीम प्रदीप यादव, बृजेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *