मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के असई मोलनापुर बाजार में स्थित माँ दुर्गा मंदिर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारियों ने वित्तीय समावेशन संतृप्त अभियान के तहत कैम्प लगाकर ग्रामीणों कों जागरूक किया।
कार्यक्रम में उपस्थित आजमगढ़ रिजीलन चीफ इस्तियाक अरशद ने पीएम जेजेबी वाई, पीएम एसबी वाई, और एपीवाई के अंतर्गत नामांकन, एवं आधार सिडिंग, केसीसी, और पीएमएसबीवाई के आवेदन प्राप्त करना, मौजूदा पीएमजेडीवाई और अन्य बचत खातों की री केवाईसी, जिन खातों में लंबित हैं वहां सी-केवाईसी आईडी बनाना, निष्क्रिय पीएम जेडीवाई खातों कों सक्रिय खातों में बदलना, नामांकर विवरण अपडेड करना, दावा न की गयी राशि के निपटन हेतु आवेदन करने और शून्य शेष राशि पर शुल्क रहित 2 लाख रूपये का दुर्घटना बीमा डेविड कार्ड सहित बैंक में खाता खोलने आदि महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस मौके पर चीफ मैनेजर पवन कुमार, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया सिकरौर ब्रांच के मैनेजर अमित कुमार कौशल, छीत्तेपुर ब्रांच के मैनेजर बिपुल प्रधान, आरो फाउंडेशन वीरेंद्र यादव, चंदन सिंह, कुशुम राजभर, संगीता गौतम, बीसी जितेंद्र यादव, जियालाल यादव, चंदन मौर्या, धर्मेंद्र यादव, राजेश यादव, सोनू यादव वीपी यादव, प्रमोद ग्राम प्रधान पति सुरजीत, गिरीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी