निजामाबाद तहसील में ईवीएम जागरूकता अभियान का शुभारंभ

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। तहसील परिसर में शुक्रवार को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की कार्यप्रणाली के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन उपजिलाधिकारी एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अयान जैन तथा तहसीलदार उमेश कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर तहसील परिसर में काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। अभियान के दौरान आम नागरिकों को ईवीएम मशीन के संचालन और मतदान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों ने स्वयं मशीन पर मतदान करके उसकी कार्यप्रणाली को समझा और यह जांचा कि जिस चुनाव चिह्न के सामने वाला बटन दबाया जा रहा है, उसी के सामने वोट दर्ज होने का संकेत दिखाई दे रहा है।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को ईवीएम के माध्यम से मतदान करने की प्रक्रिया समझाते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस जागरूकता अभियान में तहसील के अधिवक्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने ईवीएम मशीन के बारे में जानकारी प्राप्त की और मतदान प्रक्रिया को नजदीक से समझा।
इस अवसर पर ईवीएम तकनीकी सहायक एवं लेखपाल, मास्टर ट्रेनर जयप्रकाश राजभर, मास्टर ट्रेनर उज्ज्वल यादव, प्रियंका पटेल सहित तहसील के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *