आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। चाइल्ड केयर क्लिनिक सिधारी पर बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जन्म से लेकर 18 साल तक के कुल 118 बच्चों ने हिस्सा लिया। जिनके स्वास्थ्य का परीक्षण शिशु व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीडी सिंह ने किया। प्रत्येक बच्चे को टोपी, चश्मा, गुब्बारा, मुकुट, पतंग, पेन, पेंसिल, कटर, इरेज़र, लट्टू, कलर पेन, मास्क, पजल गेम, ड्राइंग बुक, पोएम बुक, स्टोरी बुक, फ्रेंडशिप बैंड आदि देकर सम्मानित किया गया।
डॉ. डीडी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से अभिभावकों में अपने बच्चे के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आती है और वे उनके स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा गंभीर रहते हैं। इसी के मद्देनजर विगत 17 वर्षों से बाल दिवस समारोह का आयोजन करता आ रहा हूँ और आगे भी करता रहूँगा।
इस मौके पर अरुण सिंह, राकेश पांडेय, धीरेंद्र त्रिपाठी, रामानंद यादव, विनीत मिश्रा, पुनीत सिंह, संतोष यादव, रविकांत पांडेय, श्रवण गुप्ता, विकास श्रीवास्तव, संतोष गुप्ता, स्वप्निल, अनाया, वैष्णवी आदि मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-सुबास लाल