दुबई में भोजपुरी गाने पर भरत प्रजापति ने बिखेरा जलवा

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भरत प्रजापति पुत्र सोचन प्रजापति ने दुबई में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय डांस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर गांव, क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।
दुबई में एलेक कॉन्ट्रैक्शन कंपनी की ओर से भोजपुरी गाने पर डांस कार्यक्रम आयोजित किया गया था। एलिको एल्युमिनियम कंपनी की ओर से भरत प्रजापति ने प्रतिभाग किया। उन्होंने भोजपुरी गाने पर अपने शानदार नृत्य और आकर्षक अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया। आयोजकों ने भरत प्रजापति को विजेता घोषित किया।
भरत की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके पैतृक गांव बड़ागांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पूर्व प्रधान बड़ागांव वीरेन्द्र नाथ मिश्र ने फोन पर भरत प्रजापति को बधाई दी।
बधाई देने वालों में पूर्व प्रधान रंजीत चौहान, जगदम्बा चौहान, हरिकेश तिवारी, अमरेज कुमार, इश्तियाक अहमद, दिनेश चंद्र मिश्र, नीरज कांत मिश्र, फेकू प्रजापति, भोला यादव, चन्दन मिश्र, वीरेन्द्र चौहान, लालमंत्री चौहान, शशि कुमार मिश्र, गुड्डू तिवारी, अजय कुमार, सुफियान अहमद, मोहम्मद आजम शेख, सुनील यादव, दीपचंद्र प्रजापति, बेचू प्रजापति, मिठाई लाल गोंड़, राहुल गोंड़ आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *