बूढ़नपुर नगर पंचायत अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बूढ़नपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष मंशाराम ने दो लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। अध्यक्ष के अनुसार, नगर पंचायत से जुड़े दो लोगों ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में शेरवा चकमार्ग की पैमाइश के दौरान बाइक सवार दो युवक मुंह बांधे आए नगर पंचायत अध्यक्ष से बदतमीजी की और गाली गलौज देने लगे इसी दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ ही दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की।
मामले को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने अतरौलिया थाने में लिखित तहरीर दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अध्यक्ष मंसाराम ने मुख्यमंत्री से अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की गुहार लगाई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अध्यक्ष ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सत्तारूढ़ भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष को ही अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या हाल होगा? उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विजय कुमार सिंह गौर ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से अतरौलिया थाने में तहरीर दी गई थी। मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *