पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना 75वां वार्षिकोत्सव

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज, अतरौलिया में विद्यालय का 75वां वार्षिकोत्सव, राष्ट्रीय अखंडता दिवस एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने सरदार पटेल के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं आयोजन में विद्यालय के प्रबंधक जितेंद्र सिंह गुड्डू तथा प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिनेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विद्यालय के 75वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर संस्थान की गौरवशाली शैक्षिक परंपरा और उपलब्धियों को भी याद किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कांत सिंह, प्रभाकर तिवारी, देवनारायण मिश्र, वीरेंद्र पांडेय, संजय तिवारी, रमेश सिंह, अखंड प्रताप सिंह सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *