खेतों में गिरी धान की फसल, बचाने में जुटे किसान

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अर्णव तूफान के प्रभाव से क्षेत्र में मौसम के बदलाव और तेज हवाओं के चलते खेतों में खड़ी धान की फसल गिरकर खराब होने लगी है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका बढ़ गई है। खेतों में फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसान किसी तरह अपनी फसल को बचाने में जुटे हुए हैं।
किसान खेतों में जमा पानी निकालने के साथ ही गिरी हुई धान की फसल को रस्सी और अन्य साधनों से बांधकर दोबारा खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि खेतों में पानी जमा रहा और फसल इसी तरह गिरी रही तो धान की बालियां खराब हो सकती हैं। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। मौसम की मार से पहले ही खेती की लागत बढ़ने से परेशान किसान अब अपनी बची हुई फसल को सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
रिपोर्ट- पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *