पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया पौधारोपण

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेवा के कर्मचारियों ने रविवार को तमसा नदी के तट स्थित पचपेड़वा घाट पर बरगद का पौधा लगाकर अपनी मांग को बुलंद किया।
अटेवा के जिलाध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों की प्रमुख मांग है। कर्मचारी इस मांग को लेकर लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस आंदोलन को तब तक जारी रखा जाएगा, जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और सरकार को इसे लागू करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण के माध्यम से भी कर्मचारी अपनी मांग को लगातार मजबूती के साथ उठा रहे हैं। कार्यालय सचिव सुनील सिंह ने कहा कि जब सांसदों और विधायकों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलता है, तो कर्मचारियों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए। ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान ने सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों को उनके अधिकारों और सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनकर, रामबचन, बृजेश कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *