एसआइआर रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के स्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई-संयुक्त किसान मोर्चा

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ‎संयुक्त किसान मोर्चा आजमगढ़ की इकाई ने राष्ट्रीय आह्वान पर आज कुंवर सिंह उद्यान से मार्च निकालकर नेहरू हाल होते हुए जिला मुख्यालय तक मार्च निकाला। मार्च में लोग एस आइ आर रद्द करने और ज्ञानेश कुमार के स्तीफा की मांग कर रहे थे।
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को सम्बोधित एवं एक ज्ञापन स्थानिय सवाल पर जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया कि एस आइ आर रद्द किया जाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से स्तीफा लिया जाए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि 13करोड़ से उपर मतदाओ का नाम फार्म 6 में बदलाव कर काट दिया गया और अब चुनाव आयुक्त इस गलती को स्वीकार कर रहे हैं और यह सारा खेल भाजपा को सत्ता में बनाए रखने के लिए किया जा रहा है इसीलिए गृहमंत्री अमित शाह ताल ठोक कर कह रहे हैं कि भाजपा 2047 तक सत्ता में बनी रहेगी कभी कह रहे हैं हम लोग सत्ता में तीस साल तक बने रहेंगे। जबकि जनता तय करती है कि कौन कब सत्ता में रहेगा कौन नहीं। वहीं तहबरपुर के चिरावल निवासी की कोइनहा बाजार में हुए एक्सीडेंट में मौत के विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर को भी वापस लेने और पीड़ितों के साथ न्याय की मांग की गयी। मार्च का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कामरेड जयप्रकाश नारायण, जय किसान के प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव, क्रांतिकारी किसान यूनियन के रामनयन यादव, संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक विनोद सिंह, अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कामरेड रामजन्म यादव, किसान संग्राम समिति के कामरेड दुखरन राम कर रहे थे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *