पशु चिकित्सा शिविर में 530 पशुओं का हुआ उपचार

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय विकासखंड के ग्राम बूढ़ापुर बदल में पशुपालन विभाग की ओर से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द ने किया। इस दौरान कुल 530 पशुओं का उपचार किया गया तथा पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य, देखभाल और विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
विशिष्ट अतिथि मो. शेख गुलज़ार, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, एवं ग्राम प्रधान भूषन यादव ने भी सहभागिता की। फूलपुर के उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अनिल ने पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा पशुओं के स्वास्थ्य और उचित देखभाल के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल ने पशुओं में होने वाली सामान्य बीमारियों के लक्षण, प्राथमिक देखभाल और सुरक्षित घरेलू उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पशुओं के संतुलित खानपान, स्वच्छता, नियमित टीकाकरण तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से पशु चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी।
मार्टिनगंज के पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अजय श्रीवास्तव ने पशुओं में टैगिंग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पशुओं की पहचान, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित कार्यों में टैगिंग महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
शिविर में डॉ. मेवालाल, फार्मासिस्ट विक्रमा यादव एवं वीरेंद्र, पशुधन प्रसार अधिकारी रामसुरेश यादव, शिवशंकर सिंह, महेंद्र एवं अखिलेश, प्रेम, रविकांत, मुलायम, अनिल आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *