आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण से छूटे हुए पात्र नागरिकों तथा प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं के नाम सम्मिलित किए जाने के लिए जनपद आजमगढ़ के सभी मतदेय स्थलों पर शनिवार को विशेष कैम्प आयोजित किया गया।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के पश्चात प्रथम बार/छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने हेतु जनपद के सभी बूथों पर आयोजित विशेष अभियान का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने कम्पोजिट विद्यालय सरायमन्दराज पल्हनी, गांधी गुरूकुल इण्टर कालेज भंवरनाथ, पायलट वर्कशॉप देवपार सहित विभिन्न मतदेय स्थलों पर पहुंचकर बीएलओ से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रथम बार आवेदन करने वाले मतदाताआंे के पंजीकरण हेतु प्राप्त फार्म 6 की जानकारी लिया तथा कितने फार्म 6 का आनलाइन अपडेट किया गया, संबंधित बूथ पर नाम संशोधन, शिफ्टेड, मृतक मतदाताओं आदि की जानकारी लिया।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील किया कि हर वोट जरूरी है, मतदाता के रूप में आज ही पंजीकरण करवायें। उन्होने बीएलओ को निर्देशित किया कि पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में जोड़कर लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार को विशेष कैम्प दिवस पर जनपद के प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) प्रातः 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक उपस्थित रहे। कैम्प में मतदाता पंजीकरण के लिए पर्याप्त संख्या में फार्म-6 की उपलब्धता रही। आवेदन करने वाले पात्र नागरिकों ने फॉर्म 6 भरकर नवीनतम फोटो, जन्मतिथि एवं पते से सम्बन्धित दस्तावेज जमा किया। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित किया गया, जहां नागरिकों को फार्म-6 भरने एवं मतदाता पंजीकरण संबंधी प्रक्रिया में सहायता प्रदान की गई। प्राप्त होने वाले सभी फार्मों का सुव्यवस्थित अभिलेखीकरण किया गया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर पर्यवेक्षण एवं निरीक्षण अधिकारियों को अभिलेख तत्काल उपलब्ध कराए जा सकें।
रिपोर्ट-सुबास लाल