रानी की सराय का ऐतिहासिक मेला सम्पन्न

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्बे का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा मेला गुरुवार को धूमधाम से सम्पन्न हो गया। लोगो ने दर्शन पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की। खरीदारी भी खूब हुई। कस्बे में जहां राम लक्ष्मण समेत चारंो भाईयों की शोभायात्रा निकाली तो वहीं रावण पुतला का दहन भी हुआ। दोपहर बाद से उमडी भीड़ भोर तक चलती रही। प्रतिमा के पास सेल्फी लेने की भी होड़ लगी रही। शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन होगा।
कस्बे में ऐतिहासिक मेले मंे एक दिन पहले ही काफी भीड़ रही। सड़क चौडीकरण के चलते दूरदराज के दुकानदारों के लिए बीच में डिवाइडर ही सुरक्षित जगह बना। कस्बे में 13 पूजा कमेटियों द्वारा स्थापित प्रतिमा दर्शन को सभी पांडालों पर भीड़ रही। सभी प्रतिमाओं मंे अलग अलग रुपों का वर्णन प्रस्तुत रहा। तीन किमी की परिधि मंे लगने वाले मेले में दोपहर बाद लोगों के पांव देवी दर्शन को बढ़े तो बढ़ते ही गये। मुख्य मार्ग पर ही मेला लगता है और पूरी सजावट भी मार्ग पर ही रहती है ऐसे मंे शाम होते ही पूरा कस्बा रोशनी से जगमग हो गया। मेले में जहां चोटहिया जलेबी की महक रही वहीं महिलाओं की सौन्दर्य प्रसाधन के लिए भीड़ रही। बच्चों ने झूले का आनंद लिया। बच्चों की पहली पसंद झूले, जंप और चरखी रही। हाईटेक दौर में भी मिट्टी के खिलौने की मांग रही। मुख्य मार्ग पर बडे़ वाहनों के लिए रुट डायवर्जन रहा। छोटे वाहन प्रवेश करते रहे। जहां भीड़ का दबाव अधिक रहा वहां दिक्कतें होती रही।
इनसेट–
महिलाओं ने ली मनचलों की खबर
रानीकीसराय (आजमगढ़)। मेले में भीड़ बढ़ते ही मनचले सक्रिय रहे। कस्बे के पांच स्थानों पर महिलाओं ने खुद ही मजनुओं की खबर ली। यह क्रम देर रात तक बना रहा। दिन में ही कई जगहों पर मनबढो ने आपस में मारपीट की।
इनसेट—
एक लगाओ दस पाओ भी रहे सक्रिय
रानीकीसराय (आजमगढ़)। मेले के दौरान कई जगहों पर एक लगाओ दस पाओ वाले भी सक्रिय रहे और लोग आजमाते रहे।
इनसेट–
शोभायात्रा के साथ रावण दहन
रानीकीसराय (आजमगढ़)। मेले मे रामलीला समिति द्वारा राम लक्ष्मण भरत शत्रुघन की शोभायात्रा रथयात्रा निकली गयी। रथयात्रा रायपुर जानकी मंदिर से पूरे कस्बे मंे भ्रमण के बाद रुदरी मोढ पहुंची जहां रावण पुतला दहन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम का जयघोष होता रहा। रथयात्रा के दौरान लोग दर्शन करते रहे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *