आबादी से बाहर मकान में चोरी, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गांव में गुरुवार की भोर में चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवर व नगदी आदि चोर उठा ले गये। परिजनों को जानकारी हुई तो डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
सरायमीर थाना क्षेत्र के डेमरी मखदूमपुर गाव निवासी अबु तलहा पुत्र मोहम्मद नुरुलएन का घर आबादी से दूर बना हुआ है। जबकि मकान के कुछ कमरों में दरवाजा भी नहीं लगा है। चोर मुख्य दरवाजा के रास्ते से गुरुवार की भोर में घर मंे घुस गए। कमरे में रखी आलमारी के लाकर को तोड़कर कर उसमें रखी सोने की अंगूठी, कान का सोने का बूंदा, चांदी के पायल, टाइटन घड़ी व कुछ नगदी उठा ले गए। इस दौरान चोरों की आहट से परिजन जग गए और चोर का पीछा किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर चोर फरार हो गये। परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी भुवनेश चौबे ने बताया कि चोरी संदिग्ध है। भाभी ननद का आपसी झगड़ा है, जिसमें एक पक्ष द्वारा चोरी का रूप दिया जा रहा है। जल्द ही जांच कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *